पुलिस कैद से फरार आरोपी चार घंटे के बाद पुनः गिरफ्तार

पुलिस कैद से फरार आरोपी चार घंटे के बाद पुनः गिरफ्तार

शेखपुरा

शेखपुरा सदर अस्पताल में जांच के लिए ले गए एक आरोपी पुलिस कैद से जहां भाग गया था वहीं पुलिस ने छापेमारी करके चार घंटे के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी उसके ससुराल बेलखुंडी से किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए एएसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा टीम बनाकर कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

जिसमें झारखंड निवासी युवक को उसके ससुराल से फिर से गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *