Whatsapp Image 2023 05 09 At 13.40.34

जामताड़ा गैंग से परेशान हैं बिहार पुलिस, अब रजिस्ट्री के केवाला से निकाल रहे पैसे

न्यूज़ डेस्क
बिहार पुलिस अब जामताड़ा गैंग से परेशान है। जामताड़ा गैंग अब हाईटेक तरीके से आपके खाता से पैसा निकासी कर रहा है और पुलिस से लेकर आम लोग परेशान हो गए हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस   पदाधिकारी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि  पुर्णिया में रजिस्ट्री के केबाला को ऑनलाइन डाउनलोड करके आधार नंबर के साथ नकली अंगूठा बनाकर पैसा खाता से गायब कर दिए जा रहे हैं।पुर्णिया के कई लोगों के इसमें पकड़ा गया है।
पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार गंगवार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई और बताया गया आगे पूर्णिया के कसबा और अमोर थाना क्षेत्र से 17 अपराधियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
प्रेंस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र कुमार गंगवार ने यह भी जानकारी दी कि 1930 पर कॉल करने के बाद तत्काल साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा गया, जिसकी वजह से ₹1 करोड़ 94 लाख अप्रैल महीने में फ्रीज कर दिए गए।साइबर अपराधियों को इसे निकालने नहीं दिया गया।   बताया कि जामताड़ा गैंग के द्वारा साइबर अपराध में नए तरीके का इजाद कर लिया गया है। साथ ही यह भी बताया कि मोबाइल छीनने वाले गिरोह को तकनीकी आधार पर चिन्हित करते हुए तत्काल मोबाइल रिकवरी के लिए अभियान चलाया गया है और इसका परिणाम भी अच्छा आया है।