हौसले की उड़ान: दोनों आंखों से दृष्टिबाधित रवि राज बने IAS, UPSC 2025 में हासिल की 20वीं रैंक
पटना
Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बिहार के नवादा जिले के दृष्टिबाधित युवक रवि राज ने अद्भुत सफलता हासिल की है। दोनों आंखों से दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 प्राप्त कर एक प्रेरक मिसाल पेश की है।
रवि राज की तैयारी का तरीका भी बेहद प्रेरणादायक रहा। उनकी माता किताबें पढ़कर सुनाती थीं, जिन्हें रवि राज ध्यान से याद करते थे। इसके बाद रवि राज बोलते और उनकी माता उसे लिखती थीं। इसी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
रवि राज की यह सफलता बताती है कि मजबूत हौसले और परिवार के सहयोग से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। यह कहानी युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।
#UPSCToppers #UPSCMeritList #NewIASOfficers #UPSCTopper #UPSCResult #UPSCResult2025 #IASFinalResult
हौसले की उड़ान: दोनों आंखों से दृष्टिबाधित रवि राज बने IAS, UPSC 2025 में हासिल की 20वीं रैंक