मेडिकल कॉलेज की खबर का DPRO ने किया खंडन, शेखोपुरसराय में भी स्थल निरीक्षण
शेखपुरा
शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज बनने के मामले को लेकर रोज-रोज नया विवाद सामने आ रहा है। सदर प्रखंड मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर जहां विपक्षी दलों के द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है, वहीं अब मीडिया में खबर चलने का भी खंडन जिला सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा किया गया है।
जिला सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम ने बताया कि चार जगह पर मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर टीम के द्वारा जांच करने की जो बात आई थी उसमें मटोखर का नाम शामिल नहीं है।
शेखोपुरसराय के पन्हेसा में भी टीम के द्वारा जांच किया गया। बता दें कि शेखोपुरसराय के पन्हेसा में बनाने का लेकर निरीक्षण टीम के बारे में किसी मीडिया में यह बात नहीं आई थी।
जिसका खंडन जिला सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।
बताया कि समाचार माध्यमों में जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्रीय टीम द्वारा प्रस्तावित स्थलों के निरीक्षण की खबर प्रकाशित की गई थी। उक्त समाचार में चार स्थलों— मटोखर दह, कारे, जखौर, एवं पचना का उल्लेख किया गया था।
इस संबंध में आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट किया जाता है कि मेडिकल कॉलेज के चयन की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय टीम द्वारा चार स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया था उसमें मठोंखर दह शामिल नहीं था। केंद्रीय टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए कारे, जखौर, पचना एवं पन्हेसा स्थल का निरीक्षण किया गया है।

