भाजपा में शामिल हुए सुधाकर बडगुजर, जिन पर पार्टी ने ही लगाया था ‘दाऊद गैंग’ से संबंध का आरोप

नासिक (महाराष्ट्र), 18 जून 2025

भाजपा में शामिल हुए सुधाकर बडगुजर, जिन पर पार्टी ने ही लगाया था ‘दाऊद गैंग’ से संबंध का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नासिक इकाई के पूर्व प्रमुख सुधाकर बडगुजर को पार्टी में शामिल कर लिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते वर्ष भाजपा ने खुद बडगुजर पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी ने उन पर 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी और दाऊद गैंग के सदस्य सलीम कुत्ता से संबंध रखने का आरोप लगाया था। उस वक्त भाजपा ने सुधाकर बडगुजर की आलोचना करते हुए उन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा तक बताया था।

बीजेपी में शामिल होते सुधाकर

अब उन्हीं बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है और पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी महाराष्ट्र चुनावों को देखते हुए भाजपा की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इससे पार्टी की साख पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *