रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक हासिल
भोजपुर
जिले के आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। आकांक्षा चर्चित रहे रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं।
आकांक्षा ने आरा के डीके जैन कॉलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से आरा के कतिरा मोहल्ले समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और दादा से मिली प्रेरणा को दिया है। आकांक्षा का चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए हुआ है, हालांकि उनका लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाना है। इसके लिए वह आगे भी बेहतर रैंक के लिए प्रयास जारी रखेंगी।
आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक पढ़ाई की और निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की। बेटी की उपलब्धि पर पिता इंदुभूषण सिंह और मां रिंकू सिंह ने खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक हासिल