मेडिकल एग्जाम में गड़बड़ी का खुलासा, नालंदा में पकड़ाया गैंग

नालंदा पुलिस ने नीट परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एमबीबीएस छात्र समेत तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। 2 मई की रात पावापुरी मोड़ पर वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो और ब्रेजा को पकड़ा गया। तलाशी में 2.95 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए। मोबाइल जांच में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, चैट और लेन-देन के प्रमाण मिले।

गिरोह का मास्टरमाइंड पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र उज्जवल उर्फ राजा बाबू बताया गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बड़ी परीक्षा साजिश विफल कर जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *