बरबीघा नगर परिषद का 106 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

बरबीघा नगर परिषद का 106 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

बरबीघा, शेखपुरा

बरबीघा नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 106 करोड़ रुपये से अधिक का बजट तैयार कर एक बड़ा फैसला लिया है। बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 84 के आलोक में तैयार इस बजट को बैठक के दौरान सदन में प्रस्तुत किया गया।

जानकारी देते हुए सशक्त समिति सदस्य एवं पूर्व सभापति रौशन कुमार ने बताया कि नगर परिषद बरबीघा के लिए कुल 106 करोड़ 65 लाख रुपये का आय-व्यय का प्राक्कलन बनाया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है, जिसमें शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

List में देखिए कहां कहां राशि होगी खर्च.

बैठक के दौरान सभापति शोनू कुमार ने यह बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद सदस्यों ने इस पर चर्चा की और अंततः इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया। बजट में आय और व्यय दोनों को शामिल करते हुए करीब 4 लाख 65 हजार रुपये का लाभ भी अनुमानित किया गया है।

नगर परिषद बरबीघा द्वारा पारित 106 करोड़ का यह बजट शहर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बजट से सड़क, सफाई, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *