पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, बिहार में नई दरें लागू

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, बिहार में नई दरें लागू

पटना

जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था, अमेरिका ईरान युद्ध का असर होने वाला है। वही हुआ है, और पेट्रोल डीजल के दाम लगभग ₹3 बढ़ा दिए गए हैं।

शुक्रवार की सुबह से नई कीमतों को लागू किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बिहार में नई दरों के अनुसार पेट्रोल अब ₹109.74 प्रति लीटर और डीजल ₹95.74 प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा।

विभिन्न जगहों पर इसमें थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।

वहीं जारी संशोधित दरों के अनुसार हाई स्पीड डीजल (HSD) में ₹3.14 प्रति लीटर, पेट्रोल (MS) में ₹3.32 प्रति लीटर तथा एक्स्ट्रा प्रीमियम (XP) पेट्रोल में भी ₹3.32 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव और हार्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर बढ़े विवाद के बीच तेल कीमतों में उछाल की आशंका पहले से जताई जा रही थी। इसी बीच केंद्र सरकार के निर्देश पर बढ़ी कीमतों का असर सीधे आम जनता, किसानों, वाहन चालकों और व्यापारियों पर पड़ेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही नागरिकों से ईंधन की बचत और वाहनों का सीमित उपयोग करने की अपील की थी। उधर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्षी दलों ने नाराजगी जताते हुए इसे जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताया है।

बढ़ेगी महंगाई

डीजल और पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी से कई चीजों के दामों के बढ़ने के  संभावना है और इस महंगाई बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *