शेखपुरा।
शेखपुरा : गोपाल सिंह बने भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष
शुक्रवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करना रहा, ताकि समाज के हर व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड फौजी गोपाल सिंह को शेखपुरा जिला भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का जिलाध्यक्ष तथा चुनचुन कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार एवं बिहार प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कुमार सिंह उर्फ बुधन भाई ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रितेश कुमार, राजेश कुमार, मंटू कुमार, अंशु कुमार, परमजीत कुमार एवं कार्यानंद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने जिले के समस्त भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सुख-दुख, समस्याओं एवं आवश्यक जानकारियों को संगठन तक पहुंचाने में सभी की सहभागिता जरूरी है, ताकि समाज की एकता और मजबूती बनी रहे।
उन्होंने कहा, “एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है, आइए मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं।”