क्यों बेहोश हो रही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं

गर्मी से बेहोश हो रही छात्राएं, अफरातफरी

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के लोदीपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से तीसरे दिन,  एक दर्जन छात्राएं बेहोश हो गई।

सभी छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है ।

शनिवार की शाम में भी दो दर्जन छात्राएं बेहोश हो गए थी, जिनको उपचार के बाद स्कूल भेजा गया था।

सोमवार की दोपहर में छात्राओं के बेहोश होने का यह मामला दूसरी बार सामने आया है।

छात्राओं ने बताया कि गर्मी और मास की वजह से यह बेहोशी का मामला सामने आया है । हालांकि पहले दिन छात्राओं ने प्रार्थना के बाद बेहोश होने की बात कही थी। जिसमें दालमोट और भूंजा खाने से बेहोश होने की बात कही थी।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने इसका खंडन किया और बताया कि गर्मी से छात्राएं बेहोश हो रही है। सोमवार को भी यही मामला सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *