नग्न अवस्था में मिली थी लाश,  पुलिस ने बताया इसलिए हुई हत्या 

नग्न अवस्था में मिली थी लाश,  पुलिस ने बताया इसलिए हुई हत्या 

11:00 बजे रात्रि में सुरेंद्र केवट घर में प्रवेश कर गया था

बरबीघा, शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ले में बीते 7 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे स्टेशन के पास मिली। नग्न अवस्था में लाश बरामद होने पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थी। 

 बाद में लाश की पहचान बिहारशरीफ के तकिया पर निवासी सुरेंद्र केवट के रूप में पहचान की गई । पुलिस अनुसंधान में हत्या करने वालों की पहचान हो गई । इस मामले में प्रेस वार्ता आयोजित कर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इस कांड के सफल उद्वेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक, बरबीघा थाना अध्यक्ष और डीआईयू की टीम शामिल थी ।

अनुसंधान में यह सामने आया कि नारायणपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय हरि किशु पासवान के पुत्र सोनू कुमार ने अपने तीन अन्य नाबालिग साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया । पूछताछ में सोनू कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को 11:00 बजे रात्रि में सुरेंद्र केवट उनके घर में प्रवेश कर गया था ।

कुछ दिन पहले ही उसकी मोबाइल चोरी हुई थी। उसी के बाद अपने साथियों को बुलाकर उसे खेत में ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में प्रयोग होने वाले लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया गया है । वहीं मृतक व्यक्ति के कपड़े को भी सोनू कुमार के पास से बरामद कर लिया गया है। नाबालिक बच्चों को भी पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *