गाजियाबाद में खुले नाले में गिरकर किराना व्यापारी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गाजियाबाद में खुले नाले में गिरकर किराना व्यापारी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गाजियाबाद।

नोएडा में युवराज और दिल्ली में कमल की मौत के बाद अब गाजियाबाद में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। खुले नाले में गिरने से किराना व्यापारी शंकरलाल गर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और नगर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरलाल गर्ग अपनी स्कूटी से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरी। नाले में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और खुले नालों को ढकने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *