बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक 2026 का रिजल्ट, टॉप-10  लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक 2026 का रिजल्ट, टॉप-10  लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

पटना, 29 मार्च 2026 :

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (दसवीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ टॉप-10 की मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित की गई है, जिसमें इस बार लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

मेरिट लिस्ट के अनुसार पहले स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्राओं ने बाजी मारी है।

टॉपर पुष्पांजलि कुमारी, जिला जमुई की रहने वाली हैं। इन्हें 492 अंक (98.4%) प्राप्त हुए हैं।

वहीं सरीन परवीन, जिला वैशाली की छात्रा ने भी 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर नाहिद सुल्ताना (जिला बेगूसराय) रही हैं, जिन्हें 489 अंक (97.8%) मिले हैं।

तीसरे स्थान पर अनूपा कुमारी (जिला बक्सर) और ओम कुमार (जिला बेगूसराय) ने 488 अंक (97.6%) के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस बार मेरिट लिस्ट में जमुई, वैशाली, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, बांका, पूर्णिया और अन्य जिलों के छात्रों ने जगह बनाई है। खास बात यह रही कि टॉप-10 में अधिकतर छात्राएँ शामिल हैं, जिससे बेटियों का शानदार प्रदर्शन फिर सामने आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *