नीतीश कुमार की सीट से MLC बने ललन प्रसाद का स्वागत, बोले CM सम्राट ने..

नीतीश कुमार की सीट से MLC बने ललन प्रसाद का स्वागत, बोले CM सम्राट ने..

बरबीघा, शेखपुरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली सीट पर विधान परिषद सदस्य बने ललन प्रसाद शुक्रवार के दोपहर शेखपुरा जिला पहुंचे। बरबीघा में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों जुटे।

बरबीघा में विधान परिषद का स्वागत करते लोग

उनके द्वारा बरबीघा के डॉ श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई पिछड़ा नहीं है। विकास उनकी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं का सब कुछ चलेगा। ठेकेदारी प्रथा नहीं लागू होगा।

ललन प्रसाद ने कहा कि शेखपुरा के सदर अस्पताल को सुधारना उनकी प्राथमिकता है।

सीएम सम्राट चौधरी से वे मिलकर आए हैं और उन्होंने कहा है कि ललन भाई जाइए कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।

विधान परिषद सदस्य ललन प्रसाद के स्वागत में जदयू पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, उमेश पटेल, सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया पवन किशोर इत्यादि लोगों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *