ऋण देने वाली कंपनी से साढ़े 13 लाख रुपये का गबन
शेखपुरा
शेखपुरा में ऋण देने वाली माइक्रोफाइनेंस की कंपनी से साढे 13 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में प्राथमिकी कराई गई है। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह गबन मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के शेखपुरा में संचालित शाखा से हुआ है। यह शाखा शेखपुरा स्टेशन रोड में संचालित था। पुलिस में यह शिकायत छपरा निवासी क्षेत्रीय प्रबंधक अमरजीत कुमार ने दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि तीन कर्मियों ने मिलकर इस गड़बड़ी को अंजाम दिया है। जिसमें कटिहार जिला के कोरहा थाना के लक्ष्मीपुर निवासी शाखा प्रबंधक सागर सिंह पर 7 लाख 87 हजार गबन का आरोप लगा है।
वही बैंक के जनसंपर्क पदाधिकारी और बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना के सनहा गांव निवासी सुजीत कुमार पर 3 लाख 55 हजार गबन का आरोप लगाया गया है।
इसी तरह एक और जनसंपर्क पदाधिकारी तथा भागलपुर जिला के बिहपुर थाना के औलीबाद निवासी नितेश कुमार पर भी 2 लाख 10 हजार रुपये गगन का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इसमें कुल 13 लाख 54 हजार रुपए गबन की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कंपनी छोटे-छोटे ऋण देती थी उसमें प्रत्येक दिन ब्याज की वसूली यह लोग करते थे और वही राशि वसूल कर कंपनी में जमा नहीं कराया और सबका गबन कर लिया।