मखाना बना ग्लोबल ब्रांड, बिहार की अर्थव्यवस्था को नई पहचान

मखाना बना ग्लोबल ब्रांड, बिहार की अर्थव्यवस्था को नई पहचान

नई दिल्ली/पटना। भारत विश्व का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश बनकर उभरा है। वैश्विक उत्पादन में देश की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है। इसमें अकेले का योगदान करीब 85 प्रतिशत है। राज्य के लगभग 10 लाख किसानों की आजीविका मखाना उत्पादन से जुड़ी हुई है, जिससे यह फसल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गई है।

मखाना की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में मखाना बोर्ड की स्थापना का निर्णय लिया है। यह बोर्ड उत्पादन, प्रोसेसिंग, मूल्यवर्धन, मार्केटिंग और निर्यात को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। इसके साथ ही 476 करोड़ रुपये की लागत वाली मखाना विकास केंद्रीय योजना को भी मंजूरी दी गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बिहार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी।

#Makhana #Bihar #AgriEconomy #Farmers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *