उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गाली-गलौज की राजनीति पर मांगी माफी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गाली-गलौज की राजनीति पर मांगी माफी

पटना।



बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से जनता की सरकार चल रही है, जो देश और समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन नेताओं ने गाली-गलौज की राजनीति को बढ़ावा दिया है। इस पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष अपने इस आचरण के लिए जनता और प्रधानमंत्री से माफी मांगेगा? उन्होंने साफ कहा कि जनता सेवा की राजनीति चाहती है, न कि अपशब्दों और अभद्रता की।

Leave a Reply

Scroll to Top