पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने संभाली नई जिम्मेदारी, एएन कॉलेज में पढ़ाने पहुंचे
पटना
अशोक चौधरी ने बुधवार को एक नई शुरुआत करते हुए पटना के प्रतिष्ठित एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के बाद पहली बार छात्रों को पढ़ाना शुरू किया। राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए उनका कॉलेज पहुंचकर पढ़ाने जाना शिक्षा जगत और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि मंत्री अशोक चौधरी बुधवार को कॉलेज पहुंचे और Political Science के छात्रों को कक्षा भी ली। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह उनके जीवन का एक नया सफर और नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि उनके पूज्य पिता ने जो सपना देखा था, आज उसे जीने और साकार करने का अवसर मिला है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे Polit

ical Science को सिर्फ एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का एक सशक्त माध्यम मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा सके और शिक्षा के माध्यम से संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।
इस मौके पर उन्होंने अपने गुरुओं, अभिभावकों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उनका शिक्षण कार्य से जुड़ना युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
यह पहल पटना के शैक्षणिक माहौल में भी एक सकारात्मक संदेश दे रही है।