पुलिस कस्टडी में राकेश यादव की मौत पर फलका में बवाल, पुलिस का रायफल छीना
कटिहार
जिले के फलका में पुलिस हिरासत में युवक राकेश यादव की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-77 जाम कर प्रदर्शन किया। स्थिति उग्र होने पर भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हो गए और एक की रायफल छीन ली गई। स्वजनों ने पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश बताई। मामले में थानाध्यक्ष व जांचकर्ता को निलंबित कर दिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।
पुलिस कस्टडी में राकेश यादव की मौत पर फलका में बवाल, पुलिस का रायफल छीना