शेखपुरा,: किसान गोष्ठी में अधिक सरसों के लिए अधिक की बात
शेखपुरा
जिले के शेखपुरसराय डोवाडीह गांव में रविवार को गंगा कोसी प्राइवेट लिमिटेड बीज कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन किसानों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने कंपनी की काली सरसों की “अधिक” वैरायटी अपने खेतों में लगाई है। गोष्ठी के दौरान किसानों को अत्याधुनिक खेती की तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कंपनी के जोनल मैनेजर चंदन कुमार और रीजनल मैनेजर राजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि जहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां हाइब्रिड काली सरसों का बीज ₹1000 से ₹1200 प्रति किलो तक बेचती हैं, वहीं उनकी कंपनी लगभग 30 प्रतिशत कम कीमत पर ₹700 प्रति किलो बीज उपलब्ध करा रही है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि उनके बीज के उपयोग से उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि कंपनी किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज किफायती दर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मौके पर जिला वितरक विजय कुमार सहित अन्य खुदरा विक्रेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कंपनी की पहल की सराहना की और बीज की गुणवत्ता को लेकर संतोष व्यक्त किया।