शेखपुरा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, बरबीघा में ठहराव नहीं

शेखपुरा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, बरबीघा में ठहराव नहीं

शेखपुरा:

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा शेखपुरा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों में खुशी है। वहीं बरबीघा में ठहराव नहीं दिया गया है, इससे लोग नाराज है।

यह ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 17 अप्रैल से 14 जुलाई तक रात 12:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से खुलकर अगले दिन रात 11:30 बजे शेखपुरा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04069 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 18 अप्रैल से 15 जुलाई तक रात 12:30 बजे शेखपुरा जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 11:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव अस्थावां, बिहार शरीफ जंक्शन, बख्तियारपुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू (पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन), प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी स्टेशन पर निर्धारित किया गया है।

बरबीघा स्टेशन पर ठहराव नहीं देने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेन में बरबीघा पर ठहराव दिया गया था, लेकिन इस बार ग्रीष्मकालीन स्पेशल में इसे नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे खासकर बरबीघा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने रेलवे से बरबीघा स्टेशन पर भी ठहराव देने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

खास करके स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *