Img 20240124 Wa0001

News Desk

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद बिहार में उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको सामाजिक न्याय का पथ प्रदर्शक बताते हुए खुशी जाहिर की।

वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा

पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।