जांच में फेल हुआ बिसलेरी का पानी, FSSAI चलाएगा मुकदमा

जांच में फेल हुआ बिसलेरी का पानी, FSSAI चलाएगा मुकदमा

​नई दिल्ली: देश की सबसे भरोसेमंद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी (Bisleri) बड़ी मुसीबत में घिर गई है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कंपनी के पानी के सैंपल को ‘असुरक्षित’ (Unsafe) घोषित कर दिया है।

​अधिकारियों के अनुसार, लैब जांच में बिसलेरी के पानी में ब्रोमेट (bromate) की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। इसके साथ ही रेफरल लैब की री-टेस्टिंग में हानिकारक पॉली न्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) भी मिले हैं, जिन्हें सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। नियमों के उल्लंघन और असुरक्षित उत्पाद बेचने के आरोप में FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, बिसलेरी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने पानी को सुरक्षित बताया है।

Leave a Reply

Scroll to Top