पोखर में गिरी एसयूवी, पांच लोगों के डूबने की आशंका

पोखर में गिरी एसयूवी, पांच लोगों के डूबने की आशंका

एक युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई

banka: रजौन थाना क्षेत्र के धोबीडीहर गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित एसयूवी सड़क किनारे पोखर में गिर गई। हादसे में पांच लोगों के डूबने की आशंका है। बचाव अभियान के दौरान करीब 45 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि सिंहनान गांव जाने के दौरान गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार पहले पेड़ से टकराई और फिर पोखर में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवकों की मदद से क्रेन के सहारे कार को पोखर से बाहर निकाल लिया गया।

रात का अंधेरा और पोखर में गहरे गड्ढे होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा और एसडीओ राजकुमार मौके पर मौजूद हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Scroll to Top