सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का ऐलान: 1 दिसंबर को करेंगे सरेंडर
पटना: सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आगामी 1 दिसंबर को सरेंडर करने की घोषणा की है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने जल्द बेल मिलने की उम्मीद जताई है।
अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। उन्होंने नीरज कुमार पर दुलारचंद यादव की हत्या करवाने और उन्हें झूठे केसों में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के ‘गड़बड़ाने’ के कारण यह सब हुआ है।
अब वे भविष्य में नीतीश कुमार या ललन सिंह से नहीं मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में पार्टी का खाता खुलना भी मुश्किल होगा। बेटे के चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने उसी की मर्जी पर छोड़ दिया है। सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जिसने मेरे साथ जुल्म किया है, भगवान उसे जरूर सजा देगा।”
