पटना/औरंगाबाद।\n\nभ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (वीआईयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद जिले के रिसिअप थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने ट्रैप अभियान के तहत की।\n\nनिगरानी ब्यूरो के अनुसार, औरंगाबाद जिले के रिसिअप थाना क्षेत्र के गणपत टेंड़ुआ निवासी लक्ष्मण राम ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक आपराधिक मामले में उसके पुत्र का नाम हटाने तथा रिश्वत नहीं देने पर अन्य धाराएं जोड़ने की धमकी देकर दारोगा उमेश कुमार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।\n\nशिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद निगरानी ब्यूरो ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शुक्रवार को रिसिअप थाना के पीछे स्थित पंचायत भवन के समीप जाल बिछाया और जैसे ही दारोगा ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने योजनाओं को जमीन पर उतरने का दिया निर्देश
- Arun Sathi
- May 29, 2026
- 0
विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर प्रभारी मंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक शेखपुरा: समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में मंगलवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की […]
बिहार में बाहुबलियों के पुत्रों की सड़क हादसों में मौत से उठे सवाल, क्या कोई साजिश है?
- Arun Sathi
- March 21, 2026
- 0
बिहार में बाहुबलियों के पुत्रों की सड़क हादसों में मौत से उठे सवाल, क्या कोई साजिश है? पटना बिहार में हाल के वर्षों में बाहुबलियों […]
अमेरिका-इज़राइल का ईरान पर संयुक्त हमला
- Arun Sathi
- February 28, 2026
- 0
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: अमेरिका-इज़राइल का ईरान पर संयुक्त हमला, तेहरान की जवाबी कार्रवाई से पूर्ण युद्ध की आशंका 28 फरवरी 2026 मध्य […]