पटना/औरंगाबाद।\n\nभ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (वीआईयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद जिले के रिसिअप थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने ट्रैप अभियान के तहत की।\n\nनिगरानी ब्यूरो के अनुसार, औरंगाबाद जिले के रिसिअप थाना क्षेत्र के गणपत टेंड़ुआ निवासी लक्ष्मण राम ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक आपराधिक मामले में उसके पुत्र का नाम हटाने तथा रिश्वत नहीं देने पर अन्य धाराएं जोड़ने की धमकी देकर दारोगा उमेश कुमार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।\n\nशिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद निगरानी ब्यूरो ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शुक्रवार को रिसिअप थाना के पीछे स्थित पंचायत भवन के समीप जाल बिछाया और जैसे ही दारोगा ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
बेलछी हत्याकांड: जातीय हिंसा की भयावह घटना ने हिलाया था देश
- Arun Sathi
- April 2, 2026
- 0
बेलछी हत्याकांड: जातीय हिंसा की भयावह घटना ने हिलाया था देश पटना, 27 मई 1977 — बेलछी हत्याकांड भारतीय इतिहास की उन दर्दनाक घटनाओं में […]
बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच समर्थकों का प्रदर्शन
- Arun Sathi
- March 5, 2026
- 0
बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच समर्थकों का प्रदर्शन पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल […]
आरएसएस के 100 वर्ष — प्रधानमंत्री ने जारी किया विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का
- Arun Sathi
- October 1, 2025
- 0
आरएसएस के 100 वर्ष — प्रधानमंत्री ने जारी किया विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का दिल्ली, 1 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी […]