शेखपुरा
पुलिस हिरासत से झारखंड निवासी बाइक चोरी का आरोपित युवक फरार
पुलिस के हिरासत से बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक के सदर अस्पताल से भाग जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है । यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार करंडे थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी हुई थी। इसी मामले में झारखंड निवासी नीतीश कुमार नामक युवक अपने ससुराल बेलखुंडी आया था। वहीं से पुलिस ने चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया और फिर अस्पताल में उसे जांच के लिए लाया गया था। इसी दौरान हुआ भाग गया।
हालांकि आरोपी युवक के भागने के सीसीटीवी फुटेज में कहीं हथकड़ी लगा हुआ दिखाई नहीं दे रहा है । इसलिए पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
उधर, इस संबंध में अवर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के भागने की जांच की जा रही है। इसमें सभी संयुक्त पुलिस और पदाधिकारी को निलंबित किया जाएगा।