बच्चा चोरी का अफवाह: पुलिस ने मॉब लिंचिंग से विक्षिप्त युवक को बचाया
शेखपुरा
बच्चा चोरी का ऐसा अफवाह फैला है कि लोग किसी भी विक्षिप्त को पकड़ कर बच्चा चोर कहते हुए उसे पीटने लगते हैं। ऐसे में कभी भी किसी जान जा सकती है। इस तरह के अफवाह से पुलिस ने सभी को बचने की सलाह दी है और कोई भी संदिग्ध होने पर पुलिस ने सूचना देने की अपील की है।
उधर, इसी तरह के एक अफवाह में एक विक्षिप्त युवक को पड़कर बेरहमी से पिटाई की गई । उसे बांधकर पीटा गया और उसको करंट लगाया गया।
यह मामला शेखपुरा जिले के औधे फरीदपुर गांव से जुड़ा हुआ है। हथियावाँ थाना क्षेत्र के इस गांव में दोपहर में एक विक्षिप्त युवक को गांव वालों ने बच्चा चोर के अफवाह में पड़कर पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई की।
बाद में युवक को बांधकर एक कमरे में पीटा जाने लगा । फिर कथित सच कबूल करवाने के नाम पर उसे करंट लगाए जाने लगा। युवक को बार-बार करंट लगाया जा रहा था जिससे युवक की चीखें सड़कों तक गूंज रही थी।
इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर विक्षिप्त युवक को मॉब लिंचिंग से बचाया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
शेखपुरा के अवर पुलिस निरीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक को गांव वालों के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। किसी भी तरह के अफवाह में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए। किसी भी संदिग्ध की सूचना मिलने पर पुलिस को या 112 पर उसकी सूचना देनी चाहिए।