क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कह दी उल्टी बात

क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कह दी उल्टी बात

पटना:
वोटर अधिकार यात्रा को लेकर महागठबंधन सुर्खियों में रहा। इसके नेतृत्व कर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों लगातार  यात्रा में गरजते रहे ।



वहीं इस वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी अथवा राहुल गांधी से भी मीडिया कर्मियों ने जब तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कन्नी काट ली ।

इसकी चर्चा लगातार मीडिया में बनी हुई है । वहीं अब कांग्रेस के बड़े नेताजी दिग्विजय सिंह ने भी तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर गोल-गोल जवाब दे दिया ।

महा गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कई जानकार इसे कांग्रेस की नई रणनीति के रूप में मानते हैं। देखिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा।


पटना: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री उस पार्टी का बनेगा जिसे बहुमत मिलेगा। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, कुछ जगहों पर यह है और कुछ जगहों पर नहीं है, इसलिए अगर हम तय कर देंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो आप क्या करेंगे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *