Img 20230906 Wa0026

News Desk

Bharat v India का मामला गहरा गया। जी20 G 20 बैठक को लेकर आमंत्रण पत्र में रिपब्लिक ऑफ भारत लिखा होने पर विवाद गहराया है। विपक्ष इसे IndiaAlliance गठबंधन के बाद भारत नाम उछालने का आरोप लगा। वहीं बीजेपी भारत नाम को ही सही नाम बता रही।

इस पूरे मामले में सदगुरु और पूर्व आईपीएस किरण बेदी का वीडियो तेजी से वायरल है। इसमें भारत नाम क्यों के पीछे तर्क दिया जा रहा है।
इस पूरे मामले में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला भी कूद पड़े है। प्रभु चावला ने जनवरी महीने में अपने एक आलेख का हवाला देते हुए कहा कि भारत नाम को इंडिया के जगह बढ़ाया जाएगा यह पहले से ही तय था।
उधर इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक पुराना वीडियो लालू प्रसाद यादव का सोशल मीडिया पर जारी करते हुए भारत और इंडिया की बात कही है। इस वीडियो में लालू प्रसाद यादव पटना को भारत और दिल्ली को इंडिया बता रहे हैं।
उधर इस मामले में सीनियर स्तर जैकी श्रॉफ ने भी भारत के सवाल पर कहा, नाम में क्या रखा है