बिहार के सिवान में पटाखा गोदाम में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक की मौत

बिहार के सिवान में पटाखा गोदाम में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक की मौत 

सिवान 

बिहार के सिवान जिले में अवैध रूप से घर में रखे गए पटाखा में विस्फोट होने से आधा दर्जन से अधिक लोगों के मौत होने की प्राथमिक मीडिया रिपोर्ट है। कुछ लोग इसे अवैध पटाखा फैक्ट्री भी बता रहे हैं।

यह घटना बिहार के सिवान जिले के आलमपुर गांव में घटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलमपुर निवासी अमीरुद्दीन मियां के मकान में पटाखे रखे हुए थे जिसमें अचानक आग लग गई । 2 घंटे तक विस्फोट होता रहा और परिवार के कई लोगों की जान इसमें चली गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Scroll to Top