मोहम्मद मुस्लिम और कुरान का ज्ञानमोहम्मद मुस्लिम। बरबीघा के बगल स्थित नालंदा जिला के सारे थाना के कोइरी बीघा निवासी है। बरबीघा कॉलेज के पहले बैच के छात्र। 85 वर्ष की उम्र में अपने परिवार के साथ जबरदस्ती उस कॉलेज का दर्शन करने आए, जिसने इनका जीवन बदल दिया। परिवार के लोग इनको पर्यटन के लिए कश्मीर ले जाना चाहते थे। मोहम्मद मुस्लिम बरबीघा के श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज के पहले बैच के विद्यार्थी थे। बताया कि अब कोलकता में रहते है। अपने गांव से वो एक ई रिक्शा पर बैठ कर कॉलेज देखने आए। कॉलेज में उनके सपरिवार का स्वागत हुआ। वे आह्लाद से भर उठे। उन्होंने बताया कि केवल शिक्षा ही वह हथियार है जिससे जीवन बदल सकता है। कहा कि कुरान का पहला पाठ भी यही है। शिक्षा। खैर, वर्तमान देश के माहौल से सपरिवार सहमे हुए आए थे। प्रेम पाकर। हर्षित हुए। कहा, सोशल मीडिया पर अलग दुनिया है। धरती पर अलग…अरुण साथी
