पटना: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार के चुनाव जीतने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1041 वोट से चुनाव जीतने की बात कही गई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
खुद संजीव कुमार ने मीडिया में आकर यह जानकारी दी और बताया कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों ने महिषासुर का वध किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में शिक्षकों की बड़ी भूमिका रही है। साथ ही, उनकी बहन और पूरे परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की आवाज बुलंद की जाएगी।
संजीव कुमार ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर यादव चुनाव में बाउंसर लेकर घूम रहे थे और उन्हें उनसे बहुत खौफ था। उन्होंने कहा कि अब वे बाउंसर के साथ ही रहेंगे।
बता दें कि भाजपा के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर यादव लगातार इस सीट से जीत रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें करारी हार मिली है। इस हार के बाद भाजपा में भी हलचल देखी जा रही है। पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को सबसे हॉट सीटों में माना जा रहा था।
संबंधित लिंक: X पर पोस्ट देखें
