भाई के प्रेम विवाह को जाति उन्मूलन से जोड़ा, तेजस्वी यादव ने किया अंतर धर्म विवाह

भाई के प्रेम विवाह को जाति उन्मूलन से जोड़ा, तेजस्वी यादव ने किया अंतर धर्म विवाहराजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने बाबा साहेब, पेरियार और लोहिया के विचारों का किया उल्लेख, अंतर्जातीय विवाह को बताया सामाजिक समानता का माध्यमपटनाराजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने बड़े भाई के होने वाले प्रेम विवाह को सामाजिक समानता और जाति उन्मूलन से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने एक्स पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीर के साथ इसकी जानकारी दी। तस्वीर में वह तेजस्वी यादव को अपने भाई की शादी का निमंत्रण पत्र देती नजर आ रही हैं।प्रियंका भारती ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके बड़े भाई का प्रेम विवाह होने जा रहा है। यह अंतर्जातीय विवाह है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसे दो परिवारों और दो संस्कृतियों के मिलन का अवसर बताया।उन्होंने अपने संदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, ई.वी. रामासामी पेरियार और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों का उल्लेख किया। प्रियंका ने कहा कि जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने पेरियार के सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज के विचारों का भी संदर्भ दिया।पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव के अंतरधार्मिक विवाह का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज भी अब उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ रहा है। प्रियंका ने अपने भाई और होने वाली भाभी को अग्रिम बधाई देते हुए प्रेम, समानता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन ‘प्रेम की जीत हो, जाति का उन्मूलन हो और समानता व दोस्ती हर रिश्ते का आधार हो’ के संदेश के साथ किया।

Leave a Reply

Scroll to Top