वशीकरण के नाम पर करते थे साइबर ठगी, पुलिस के कब्जे से तीन साइबर ठग फरार

वशीकरण के नाम पर करते थे साइबर ठगी, पुलिस के कब्जे से तीन साइबर ठग फरार

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा । साइबर ठगी के इसी मामले में अब वशीकरण के नाम पर, जादू टोना करने के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा पुलिस ने किया है ।

इस खुलासा में हालांकि पुलिस ने जहां चार साइबर ठग से जुड़े लोगों को पकड़ा था उसमें तीन साइबर ठग से जुड़े युवक ग्रामीणों के हस्तक्षेप और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि उसके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जबकि एक कम उम्र के किशोर को पुलिस ने निरुद्ध किया है।

इस संबंध में शेखपुरा जिला साइबर थाना से मिली जानकारी में बताया गया कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव का यह मामला है।

वहां तालाब के किनारे बैठकर साइबर गिरोह के द्वारा देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था।

इसी मामले में पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो साइबर थाना ने घेराबंदी करते हुए वहां छापेमारी कर चार युवकों को पकड़ लिया।

इसमें से मौके पर छह मोबाइल बरामद किए गए । मोबाइल के छानबीन में साइबर ठगी करने का नया नुस्खा सामने आया ।

जिसमें वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी किया जाता था।

इसके लिए जादू टोना करने के दावे भी किए जाते थे । साइबर थाना के प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया कि जादू टोना के नाम पर लड़कियों को अश्लील हरकत करते हुए उसका वीडियो भी बनाया जाता था।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग से वीडियो बनाकर बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल भी किया जाता था। पकड़े गए मोबाइल में इस तरह के सबूत मिले हैं।

पकड़े गए चार में से तीन युवक फरार

हालांकि पुलिस ने जहां गांव के चार लोगों को पकड़ा था उसमें से तीन युवक वहां से फरार हो गए। इसमें गांव के लोगों की संलिप्त भी सामने आई है । जबकि तीनों युवक की पहचान करके प्राथमिकी भी हुई है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि तीनों युवक को वहां से भागने में गांव के लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और चकमा देकर युवक वहां से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *