नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री के जाते ही क्यों हुआ उपद्रव, राजद समर्थकों की नारेबाजी और यात्रियों से मारपीट

नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री के जाते ही क्यों हुआ उपद्रव, राजद समर्थकों की नारेबाजी और यात्रियों से मारपीटप्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़े और कुचले, कम उम्र के लड़कों के हाथों में दिखे राजद के झंडे; पुल के नामकरण को लेकर पहले से गरम थी सियासतपटना। पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर तक गंगा नदी पर बने छह लेन के पुल का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। नीतीश सेतु के नाम से चर्चित इस पुल के उद्घाटन के साथ ही बिहार की राजनीति में शुरू हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद पुल पर राजद समर्थकों के हंगामे और उपद्रव का वीडियो भी प्रसारित हुआ है। इसमें कुछ युवकों को राजद का झंडा लेकर नारेबाजी करते, यात्रियों से मारपीट करते और प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़ते देखा जा रहा है।दरअसल, पुल के नामकरण को लेकर पहले से ही सियासी विवाद चल रहा था। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने राघोपुर के स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर पुल का नामकरण करने की मांग की थी। उनका यह भी कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही इस पुल का उद्घाटन कर चुके हैं।शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। हालांकि, उनके स्वागत के दौरान भीड़ की मौजूदगी को लेकर भी वीडियो और चर्चाएं सामने आईं। दूसरी ओर, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी और मंच पर निशांत कुमार की मौजूदगी भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी। प्रधानमंत्री द्वारा निशांत कुमार को गले लगाने की तस्वीर और वीडियो भी खूब प्रसारित हुए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कई राजनीतिक सवालों का जवाब दिया।उद्घाटन के बाद पुल पर हंगामाप्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद नीतीश सेतु पर राजद समर्थकों के उपद्रव का मामला सामने आया। प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में युवकों को राजद का झंडा लेकर नारेबाजी करते और हंगामा करते देखा जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान कुछ यात्रियों के साथ मारपीट की गई। प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़ दिए गए और कुछ पोस्टरों को नीचे गिराकर पैरों से कुचला गया। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।पुल से आसान हुआ आवागमन, फिर विरोध क्यों?नीतीश सेतु को लेकर स्थानीय लोगों के बीच एक अलग नजरिया भी सामने आ रहा है। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन काफी आसान हुआ है। पहले 1995-97 के आसपास इस इलाके में गंगा पार करने के लिए पीपा पुल का सहारा लेना पड़ता था। यह रास्ता जोखिम भरा था और बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानी और बढ़ जाती थी। ऐसे में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बने इस पुल से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।अब सवाल यह उठ रहा है कि पुल के नामकरण को लेकर राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति पर हंगामा, यात्रियों के साथ मारपीट और पोस्टरों को नुकसान पहुंचाने का औचित्य क्या है? राजनीतिक असहमति के नाम पर आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्रभावित करना कहां तक उचित है?

Leave a Reply

Scroll to Top