BSNL टेलीफोन का केबल चोरी करने वाला धराया, पटना का निकला शातिर

BSNL टेलीफोन का केबल चोरी करने वाला धराया, पटना का निकला शातिर

शेखपुरा 

शेखपुरा जिले में बीएसएनएल कंपनी के टेलीफोन केबल को काटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया युवक पटना जिला का निवासी है।

 यह अंतर जिला गिरोह लगातार बीएसएनएल के केवल को काटने में लगा हुआ था । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखपुरा के टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीएसएनएल के कैंपस में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को 112 नंबर पर इसकी सूचना मिली कि कुछ लोग VIP रोड स्थित बीएसएनएल के ऑफिस परिसर से बीएसएनएल का केबल चोरी कर रहे हैं।

 इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी सुदामा बिंद के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई।

 उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। एक पीला रंग का ऑटो , एक होंडा मोटरसाइकिल मौके से बरामद किया गया । कुदाल एवं अन्य सामान भी वहीं से बरामद किए गए। जिससे बीएसएनएल के केबल की चोरी होती थी। पुलिस इसमें अन्य की पहचान में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में बीएसएनएल के कर्मी रविंद्र कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply